मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द सोमवार की रात्रि नंदपुरा गांव में लूटपाट की नीयत से दो घरों में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया गया।बदमाशों की आहट पर परिवार वालों, ग्रामीणों द्वारा ललकारने व बचाव में हुई फायरिंग के बाद बदमाश दबे पांव भागने में कामयाब रहे। सोमवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के नंदपुरा गांव निवासी नीरज पुत्र धर्मपाल और अंगपाल पुत्र श्रीचंद के घरों में लूटपाट की नीयत से बदमाश घरों में घुसने का प्रयास करने लगे।नीरज व अंगपाल का परिवार जाग गया।नीरज व अंगपाल के परिवार के लोगों ने चुपचाप गांव के अन्य लोगों को फोन से माध्यम से बदमाशों की जानकारी दी।बदमाशों के गांव में घुसने की जानकारी पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरकर ललकारा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।बताया गया है कि बदमाशों की फायरिंग का ग्रामीणों ने भी फायरिंग से दिया। बदमाश ग्रामीणों द्वारा घेर लिए जाने पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र की घेराबंदी कर जंगलों में खाक छानी लेकिन बदमाशो का कही पता नहीं चला। जब थाना पुलिस से इस घटना के बारे में जानकारी की गई तो घटना की जानकारी से इनकार कर दिया।

