मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।नूतन श्री चंद्रप्रभु जिनालाय आदर्श नगर सरधना में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के तृतीय दिवस अष्ट प्रकारी पूजन हुआ जिसमे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर शिव कुमार राणा भाजपा मण्डल टीम के साथ उपस्थित रहे जिसमे अष्ट द्रव्यों के साथ परमात्मा का पूजन किया गया जिसके पश्चात प्रभु की आरती हुई, शान्ति धारा की गयी व चैत्य वंदन किया गया,आज माता पद्मावती देवी को चोला अर्पित किया गया एवं खीर का भोग लगाया गया इसके पश्चात प्रभावना वितरण किया गया,आज की पूजन के लाबार्थी सतेंद्र जैन आलोक जैन आदित्य जैन परिवार रहे पूजन रचाने के सहयोगी श्रीमती सुन्दरी जैन गरिमा जैन पिंकी जैन रमेश चंद जैन रहे आज के पूजन मे अष्ट द्रव्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री शान्तिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक ट्रस्ट संघ के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया की जल की निर्मलता चन्दन की शीतलता पुष्प की सुगंध धूप से कर्मो का दहन दीपक से आत्मा मे प्रकाश अक्षत से जन्म मरण के बंधन से मुक्ति नवैद्य से परमात्मा को श्रेष्ठ आहार फल से परमात्मा की उच्च आशीर्वाद की आकांशा का द्योतक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे। संजय जैन अमित जैन सुनील जैन गिरीश जैन सुरेश जैन सोहन लाल राजीव जैन शानू जैन विवेक जैन पंकज टाली दीपक शर्मा रक्षित गर्ग प्रदीप बुद्धिराजा दीपक विश्वकर्मा अनिल मनमोहन त्यागी प्रदीप कुमार विक्की पार्चा शंकर सिंह वरुण नीटू वर्मा लोकेश जैन संगीता जैन भूमि जैन दर्शीका जैन परी जैन सुनैना जैन दीपा जैन लक्ष्मी जैन कोमल जैन रजनी जैन प्रियंका जैन नेहा टाली उमा त्यागी शालिनी सैनी पिंकी सोम अंकिता जैन रेनू जैन सुनीता जैन आदि उपस्थित रहे।

