मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सरधना। मंगलवार को भूमि विकास बैंक शाखा सरधना में चेयरमैन पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिरोही झिटवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर नामांकन स्थल पर सर्वसमाज के लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा।गौरतलब है कि अशोक सिरोही इससे पूर्व वर्ष 2004 से 2020 तक भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं। इसके अलावा वे वर्ष 1988 से 1995 एवं 2010 से 2015 तक सिटपरी गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए क्षेत्र में उन्हें मजबूत और सर्वमान्य प्रत्याशी माना जा रहा है।चेयरमैन पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण अशोक सिरोही का निर्विरोध चेयरमैन बनना लगभग तय माना जा रहा है। नामांकन के दौरान प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिंदरपाल सिंह, मदनपाल सिंह छबाड़ेया, ठाकुर लाखन सिंह, ठाकुर विनोद, मैनेजर ठाकुर सोनू, प्रधान भौरी, रालोद नेता एनुद्दीन शाह, नरेश मल्लापुर मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता विक्रम सोम, राहुल चौहान, हाजी इसाक, अश्वान सिरोठी चेयरमैन, चेयरमैन सहंसरपाल सिरोही, सर्वेग हुर, कुलदीप त्यागी, सुहैल कुरैशी, आलोक जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरधना विक्रम सिंह तथा नया गांव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।नामांकन के दौरान समर्थकों ने अशोक सिरोही के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उन्हें दोबारा चेयरमैन बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

