उस्मान संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर।सरूरपुर के संजय गांधी (पी0जी0) काॅलिज सरूरपुर खुर्द, मेरठ के बी0ए0 प्रथम वर्ष-प्रथम सेमेस्टर के छात्र आर्यन पुत्र राजेश ने चेन्नई के वेल्स इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस टेक्नोलाॅजी में हुई 18 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक आॅल इण्डिया अन्तर विश्वविद्यालय योगासन पुरूष चेम्पियनशिप 2025-26 की रिद्मिक योगासन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इससे पहले आर्यन ने अन्तरमहाविद्यालय योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसे ए0एस0 (पी0जी0) काॅलिज मवाना ने आयोजित कराई थी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 रमेन्द्र कुमार गुप्ता एवं शारीरिक शिक्षक हरेन्द्र सिंह ने छात्र का उत्साहवर्धन किया।

