पुलिस द्वारा गिरफ्तार इनामी बदमाश पर गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।जानी गंगनहर पटरी मार्ग पर हुई गौकशी की घटना में फरार चल रहे एक पच्चीस हजार रुपए के इनामी बदमाश को शेखपुरी राजवाहे के पास वहां चैंकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा,कारतूस व बाइक बरामद कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर शुक्रवार की देर रात्रि दरोगा आदेश,दरोगा आलोक आदि पुलिस फोर्स के साथ मेरठ भोला मार्ग पर शेखपुरी राजवाहे के पास वाहन चैंकिंग कर रहे थे।शेखपुरी की और से बाइक पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार व्यक्ति ने पुलिस पर फायर झोंक कर वापस भागना चाहा।पुलिस ने बदमाश के फायर करने पर आत्मरक्षा में गोली चलाई तो बदमाश घायल हो गया।घायल बदमाश की पहचान गाजियाबाद के मुरादनगर के हकीमपुरा निवासी वसीम कुरैशी पुत्र इरशाद के रूप में हुई।बदमाश जानी गंगनहर पटरी पर हुई गौकशी की घटना में फरार चल रहा था और उस पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम भी था।बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश पर गाजियाबाद,मेरठ आदि जनपदों में दर्जनों संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।पुलिस ने घायल बदमाश की पांचली सीएचसी में इलाज कराने के बाद अदालत में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पच्चीस हजार के इनामी को जेल भेज दिया गया।

