मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को सरधना थाने में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह को सम्मानित कर उनका अभिवादन किया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पंडित हरिप्रकाश शर्मा कर रहे थे। इस अवसर पर थाना प्रभारी को सम्मान स्वरूप पटका व शॉल अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया गया और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के उद्देश्यों व मिशन से उन्हें अवगत कराया गया।प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक ईश्वर नंद (सरूरपुर) को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष से मुलाकात करने के लिये उनके कार्यालय का रुख किया, परन्तु वे उपलब्ध नहीं रहे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी के पेशकार देवेंद्र कुमार को सीओ साहब की ओर से भेंट की गई सम्मान सामग्री सौंपी गई तथा संगठन के राष्ट्रीय उद्देश्यों व कार्ययोजनाओं पर उनसे बातचीत की गई।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि यह सम्मान पुलिस एवं समाज के बीच सकारात्मक संबंधों को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय सुरक्षा व समाजसेवा में अभिवादन के भाव व्यक्त करने के उद्देश्य से दिया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय के महत्व पर भी जोर दिया और आगामी सामुदायिक गतिविधियों तथा सहयोग के विषय पर चर्चा की।इस अवसर पर पंडित हरिप्रकाश शर्मा (उपाध्यक्ष, पश्चिम उत्तर प्रदेश),भुरू शर्मा (जिला महामंत्री, मेरठ) पंडित आकाश शर्मा (जिला उपाध्यक्ष, परशुराम सेना) पंडित तीर्थ शर्मा (जिला संगठन मंत्री, मेरठ) पंडित उज्जवल शर्मा (जिला मीडिया प्रभारी, मेरठ) सतीश शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष, जानी) पंडित हरेंद्र शर्मा (सचिव, रोहटा ब्लॉक) दीपक शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष, सरूरपुर) सुनील दत्त शर्मा (ग्राम संगठन मुखिया, गोटका) सुनील शर्मा (पांचली खुर्द) प्रमोद त्यागी, संदीप पारसी, गौरव शर्मा (आलमगीरपुर उखलीना) रवि शर्मा (ब्लॉक सचिव, सरूरपुर) श्री देवी सिंह त्यागी, प्रदीप शर्मा (ग्राम संगठन मुखिया, पैथोली) साजन त्यागी (मेरठ बाड़म) मनोज शर्मा (ग्राम संगठन मुखिया, पारसी) चरण सिंह शर्मा (विधानसभा अध्यक्ष, सरधना) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

