लखनऊ संवाददाता एन 20 न्यूज
लखनऊ/मेरठ । उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरठ से आए युवा रचनाकार मोहित सिंधु (ग्राम चिंदौड़ी, विधानसभा सिवालखास) द्वारा तैयार किए गए राजनीतिक-सामाजिक संदेश से भरपूर गीत का विमोचन किया।गीत विमोचन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गीत की सराहना की और इसे युवाओं में नई ऊर्जा भरने वाला बताया।रिलीज़ किया गया गीत “यूपी में जिसकी जरूरत है, फिर मक्का फिर सबकी जुबां पर वही नाम… जैसे प्रभावशाली बोलों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राजनीति, युवाओं की उम्मीदों और विकास की आकांक्षाओं को दर्शाता है। गीत में “बड़ों का हाथ, युवाओं का साथ, यूपी में होगा विकास” जैसे संदेश देकर समाजवादी पार्टी की विचारधारा और भविष्य की दिशा को रेखांकित किया गया है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गीत की सराहना करते हुए कहा कि युवा वर्ग की रचनात्मकता और सकारात्मक सोच ही प्रदेश को आगे बढ़ाने की ताकत है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में बदलाव की आवाज़ बनते हैं और लोकतंत्र को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में सामाजिक न्याय, विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया।

