मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।बचपन से सुरों का बारीकी से अध्ययन कर इसको अपना जुनून समझने वाले मेरठ जिले के कस्बा सिवालखास का आकाश आनंद आज दिन प्रतिदिन गायकी के क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम बना रहा है। हालांहि में लखनऊ अर्श फाउंडेशन की ओर से हुई बेस्ट वाईस आडिशन सिंगिंग प्रतियोगिता में आकाश आनंद ने मेरठ जिले का प्रतिनिधित्व कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में मेरठ समेत अन्य पच्चीस जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया था।कस्बा सिवालखास निवासी सुनील आनंद का बेटा आकाश आनंद आज किसी परिचय का मोहताज नही है। सुभारती युनिवर्सिटी से बीपीए की पढ़ाई कर रहे आकाश आनंद ने गायिकी के क्षेत्र में मुम्बई मायानगरी पहुंचकर देश विदेश तक अपने मेरठ जिले का नाम जगमगाने की इच्छा जताई है। इसके लिए वो दिन रात सुरों का रियाज कर इन्हें मजबूती देने में लगा है। 4 अगस्त से 18 तक लखनऊ में अर्श फाउंडेशन की ओर से बेस्ट वॉइस आडिशन सिंगिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल कर आकाश आनंद ने मुम्बई बोलीवुड की ओर अपना एक कदम ओर आगे बढ़ाया है। अर्श फाउंडेशन के डायरेक्टर राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता दो राउंड में सम्पन्न हुई। आकाश आनंद ने मौहम्मद रफी साहब के गाने अहसान तैरा होगा हमपर दिल चाहता है,वो कहनो दो,मुझको मैरे बाद जमाना ढूंढेगा,तुम मुझ को यू भूला न पाओगे आदि गानों की छड़ी गाकर सभी को झूमने पर मजबूत कर दिया। आकाश आनंद ने बताया कि वो मौहम्मद रफी और सोनू निगम को अपना आदर्श मानते हैं। पिता सुनील और मां संजू आनन्द ने बताया कि उनके बेटे में गायक बनने की इच्छा शुरू से है। जिसके लिए उन्होंने भी तमाम बाधाओं को पार कर अपने बेटे का साथ दिया।

