मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना जानी पुलिस ने सुभारती विश्वविद्यालय के पास युवक पर धारदार हथियार से किए गए हमले के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सुभारती विश्वविद्यालय के पास तुषार कुण्डु पुत्र संजीव कुमार, निवासी हेवा जनपद बागपत पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावर युवक को मरा समझकर मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित के पिता की तहरीर पर थाना जानी पर मुकदमा दर्ज किया। और थाना जानी पुलिस ने वांछित आरोपी गौरव सुरणिया पुत्र बुद्ध प्रकाश, निवासी शिवलोकपुरी कंकरखेड़ा, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

