मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ : सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित सीएसआईआर यूजीसी-नेट परीक्षा में धांधली के मामले में जानी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक मेरठ डॉ. विपिन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई थाना जानी में दर्ज मुकदमा संख्या 248/2024 में नामजद आरोपी अनिल पुत्र ब्रह्म सिंह, निवासी ग्राम गागनौली, थाना दोघट, जिला बागपत को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और तत्परता से उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।यूजीसी-नेट परीक्षा में हुआ था फर्जीवाड़ाजानकारी के अनुसार, 26 जुलाई 2024 को सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित नेट परीक्षा के दौरान एक संगठित गिरोह ने कंप्यूटर सिस्टम हैक कर ऑनलाइन प्रश्नपत्र से छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि गिरोह ने सॉफ्टवेयर का उपयोग कर अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुँचाया।मामले में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं, उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा 3/5/7/9/10 तथा आईटी एक्ट 66डी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से परीक्षा धांधली के मामलों में जांच और कड़ी कार्रवाई को गति मिलेगी। आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया

