सरूरपुर संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर । थाना सरूरपुर क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी तमंचा लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा था। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को चौकी खिवाई प्रभारी गौरव तिवारी पुलिस बल के साथ सरधना–बिनौली मार्ग पर हर्रा मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि जोड़ा प्याऊ के पास एक व्यक्ति तमंचे के साथ खड़ा है और ग्राम सरूरपुर की ओर जाने वाले रास्ते से निकलने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर संदिग्ध का इंतजार करने लगी।कुछ देर बाद एक व्यक्ति ग्राम सरूरपुर की ओर जाने वाले रास्ते से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाहिद पुत्र गफ्फार, निवासी कस्बा खिवाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कर जेल भेज दिया सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

