सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना।मेरठ।थाना सरधना पुलिस ने मोहल्ला धर्मपुरा कस्बा के निवासी शौकीन पुत्र इस्लामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शौकीन ने अपनी फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।थाना सरधना पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए तुरंत अभियोग पंजीकृत किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी और सोशल मीडिया पर कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस लगातार गश्त और निगरानी रख रही है ताकि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्यवाही हो सके।

