मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी शनिवार रात से लापता युवक का शव रविवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे अगवानपुर खूंटी संपर्क मार्ग एक खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना गांव में फैल गई और सैकड़ों महिलाएं व पुरषों के साथ परिजन भी पहुंचे, परिजनों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो ग्रामीणों व परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया और हत्यारोपी व पीड़ित परिवार को मुवाएजे दिलाने की मांग पर अड़ गए। एसपी देहात, सीओ सदर देहात, फोरेंसिक व डॉग स्कवायड टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाऐ। पुलिस ने लगभग २०० मीटर की दुरी से दो जिंदा व दो खाली कारतूस बरामद किए है। मृतक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था। परिजनों ने चितमाना चौकी पर युवक की गुमशदगी की तहरीर दी थी। पुलिस सीसीटवी कैमरे की जांच कर रही है।गांव अगवानपुर निवासी राहुल पुत्र टेकचंद उम्र ३० वर्षीय ट्रैक्टर द्वारा खेतों में जुताई करने का काम करता था। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह अपने घर से बाहर आया था। राहुल के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ आस पास तलाश की तथा रिश्तेदारी में जानकारी की। कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे चितमाना चौकी शेरपुर में गुमशदगी की तहरीर दी। कुछ घंटे बाद करीब साढ़े पांच बजे रविवार सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए अगवानपुर खूंटी संपर्क मार्ग पर पहुंचे तो राहुल का शव पड़ा देख हौश उड़ गए मृतक के सीने में सटाकर दो गोली मारने के निशान बने हुए थे। शव मिलने की खबर गांव में फैल गई। ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विजय कुमार राय आनन फानन में मौका ए वारदात पर पहुंचे और शव को उठाने का प्रयास किया। जिस पर ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से हत्यारोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी व परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर अड़ गए। एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सदर देहात, फोरेंसिक टीम, व डॉग स्कावायड टीम घटना स्थल पर पहुंचे जहां एसपी देहात ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करते हुए घटना का खुलासा करने की बात कही। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना स्थल से फोरेंसिक टीम व डॉक स्कावायड टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस घटना के खुलासे के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।लगभग २०० मीटर दूरी से पुलिस ने चार कारतूस किए बरामद।ग्रामीणों ने बताया की किसान आरिफ के नलकूप के समीप से एक जिंदा कारतूस, दूसरा मात्र ५० मीटर व तीसरा कुछ ही दूरी तथा एक मृतक के शव के पास से बरामद किया है। एक खेत में काम कर रहे मजदूरों ने घटना स्थल पर एक बाइक पर सवार तीन लोगों को जाते देखा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।परिवार का इकलौता चिराग था- राहुल ।मृतक राहुल अपने परिवार का इकलौता चिराग था। वह शादी शुदा था उसकी मौत से पत्नी अंजलि, पुत्र वंश ५, लविश ४, लक्की ३ वर्षीय व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक सरल स्वभाव का था। सरल स्वभाव व मृदुल भाषा के चलते गांव में सबका चहीता था। और सभी उसका सम्मान करते थे वह गांव में लोगों के सुख दुख में शामिल होता था। उसकी मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

