नंगला कुम्भा में दो भाइयों में खेत से मिट्टी उठाने को लेकर चल रहा था विवाद
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ:मंगलवार की शाम नंगला कुम्भा में दो भाइयों में खेत से मिट्टी उठाने को हुए विवाद में चाचा व उसके चचेरे भाईयों ने चाकुओं से गोदकर ताऊ के लड़के की हत्या कर दी।घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए। नंगला कुम्भा निवासी सुभान अली के दो पुत्रों युनूस व राकिब का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।युनूस व राकिब का खेत से मिट्टी उठाने को लेकर कई बार पहले भी विवाद हो चुका है। मंगलवार की शाम को राकिब के बेटे मारूफ खेत से मिट्टी उठाने के लिए खेत पर पहुंचे तो जानकारी पाकर युनूस व उसके बेटे भी खेत पर पहुंचे और मिट्टी उठाने का विरोध किया।आरोप हैं कि युनूस व उसके बेटों ने राकिब व उसके बेटों मारूफ मतलूफ पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।चाचा व चेचेरे भाइयों के हमले में मारूफ गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर बेहोश हो गया। घायल मारूफ को परिजन इलाज के लिये मेरठ के केएमसी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मारूफ को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटा कर आरोपियों के घर पहुंची तो आरोपी फरार मिले।समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर मृतक के परिजनों की और से नहीं दी गई हैं।

