मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ ।बसपा नेता इमरान इलाही पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में लगी गोली जबकि उसके दो अन्य साथी भी गिरफ्तार किए गए.बता दें कि बीती 21 जून को बसपा नेता व जूता व्यापारी इमरान इलाही पर उस समय गोली चली जब वे दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे,पुलिस ने इस प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज,इलैक्ट्रोनिक एविडेंस आदि के आधार पर तीन हमलावरों शोयब,बिलाल,फरहान की पहचान की थी.इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई थी.गुरुवार शाम पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया,पुलिस टीम द्वारा तीनों से घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद कराने के लिए कहा गया तो तीनों पुलिस को अपने साथ मिल बाईपास पर ले गए जहां एक गन्ने के खेत के पास खाली पड़े प्लॉट में से तमंचा बरामद कराने गया जैसे ही शोयब के खाली प्लॉट से तमंचा उठाया तभी उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्यवाही की जिसमें एक गोली शोयब के बाएं पैर में लगी जबकि उसके दोनों साथी बिलाल व फरहान भी गिरफ्तार कर लिए गए,पुलिस को तीनों के पास से एक तमंचा एक खोखा कारतूस,घटना में इस्तेमाल अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई है,पुलिस ने तीनों का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया भेज दिया जाएगा।

