एक नवंबर को इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जेलचुंगी पर शुक्रवार को राष्ट्रीय सचिव संजय लाठर की उपस्थिति में आगामी एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन के जन आंदोलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में संजय लाठर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं को आंदोलन की रणनीति समझाई और उनकी जिम्मेदारियां तय कीं।उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही विधानसभा चुनाव के दावेदारों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से दिल्ली लेकर पहुंचें, ताकि प्रदर्शन में मेरठ की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हो सके।बैठक में जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुर्जर, महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, वसीम राजा, सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित, गौरव चौधरी,अहतेशाम इलाही, अजय अधाना, योगेंद्र जाटव, केपी मावी, जानू चौधरी, डॉ. कय्यूम अली खान, इकराम बालियान, हाजी डॉ. शकील सैफी, चांद सैफी, नासिर बंजारा, मेहताब मूसा और सुहैल साजिद सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



