मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को गौ रक्षक दल ने कटान के लिए ले जाए जा रहे दो गौवंश पकड़े थे। मामले में पुलिस ने पशु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौ रक्षक दल के सदस्य अनुभव शर्मा और पंडित गौरव शास्त्री ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के तार हरियाणा के मैवात इलाके से जुड़े हैं। पुलिस ने गौवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया थे।सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि तस्करों के साथ उनकी मदद करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में गौ-तस्करी पर कड़ा अंकुश लगाया जा सके।

