मनीष संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ ।शिवरात्रि पर जलाभिषेक के चलते औघडनाथ मंदिर के बाहर व्यवस्था बनाये रखने के लिये सिविल डिफेंस वार्डन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिये। इस दौरान चीफ वार्डन संदीप गोयल भी सिविल डिफेंस के कैंप पर पहुंचे तथा उन्होने वार्डनों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर डिप्टी चीफवार्डन नरेन्द्र सिंह मलिक, उपनियंत्रक रविन्द्र प्रताप, डिप्टी डिवीजनल वार्डन वरूण शर्मा, आदि के साथ साथ वार्डन वरूण गुप्त, सरदार तेजिंदर सिंह रहे।

