Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। सरूरपुर थाना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी गौरव सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया।इस अवसर पर थाना स्टाफ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

