मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जानी थाना परिसर में भव्य रूप से तिरंगा फहराया गया। जानी थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पूरा थाना परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।ध्वजारोहण के पश्चात थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने पुलिसकर्मियों व उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा, देश की एकता व अखंडता बनाए रखने तथा ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता और स्वतंत्रता—को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान गाया गया और देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला। थाना प्रभारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, कानून-व्यवस्था और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

