मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। थाना जानी की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक के 50 हजार रुपये वापस उसके खाते में दिलाए हैं।सुभारतीपुरम निवासी आशीष कुमार पुत्र नागेंद्र यादव के साथ 16 फरवरी 2023 को साइबर ठगों ने करीब 7.50 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर थाना जानी में मुकदमा संख्या 76/23 धारा 66-डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सरधना व थानाध्यक्ष जानी के निर्देशन में साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 50 हजार रुपये की धनराशि वापस उसके खाते में ट्रांसफर करा दी।पुलिस के अनुसार शेष धनराशि को वापस कराने के लिए भी प्रयास जारी हैं।

