मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे उत्सव के रूप में मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र पांचाल एडवोकेट ने कहा कि आज से ठीक 141 वर्ष पूर्व, 28 दिसंबर 1885 को बंबई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। उस समय कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य देश को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ादी दिलाना था। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए उन्हें घुटनों पर आने को मजबूर किया।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने न केवल देश को आज़ाद कराया, बल्कि देशवासियों को सम्मान, आत्मनिर्भरता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जीने की प्रेरणा भी दी।जितेंद्र पांचाल ने कहा कि आज कांग्रेसी होना अपने आप में गर्व की बात है। जो व्यक्ति देश, संविधान और लोकतंत्र का सम्मान करता है, वही सच्चा कांग्रेसी है। खुद्दारी, देशभक्ति और सामाजिक न्याय का नाम ही कांग्रेस है।कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनीस खान, इरफान निजामी, शाहिद अंसारी, शमशाद अंसारी, सुएब, रियाज, अनुज कुमार, संयम पांचाल, चेतन कश्यप, खालिक अहमद, शाहनवाज मिर्जा, शब्बीर अहमद, अनीस अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण किया गया तथा सभी कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

